24 News Update अजमेर। हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद मंगलवार को मामला और गर्मा गया। जगन के परिजन अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच, परिवार की सुरक्षा और जगन के भाई पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने सहित कई मांगें उठाई हैं। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे और पोस्टमार्टम की अनुमति भी नहीं देंगे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार उनसे बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास करते रहे। धरने के दौरान जगन गुर्जर के बेटे आसाराम ने मीडिया से बातचीत में तीखी प्रतिक्रिया दी। उसने कहा कि मैं जगन गुर्जर का खून हूं..मैं घर में घुसकर मारना भी जानता हूं..और जेल में भी मारना जानता हूं, इसका जवाब फिर सरकार देगी।बयान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।परिजनों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ओम सिंह लखावत और पुलिस उपाधीक्षक मनीष बड़गुर्जर को ज्ञापन सौंपते हुए पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें जगन गुर्जर की गिरफ्तारी और हिरासत की निष्पक्ष जांच, पूरे हत्याकांड की सीबीआई जांच, पप्पू गुर्जर को धौलपुर जेल स्थानांतरित करने, परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा पोस्टमार्टम से पहले पप्पू गुर्जर को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने की मांग शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। वहीं सीओ मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि परिजनों की सभी मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और उन्हें समझाने के प्रयास जारी हैं। इधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मामले की जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि घटनास्थल से बरामद तौलिया जब्त कर लिया गया है तथा मंगलवार को जेल उपाधीक्षक भंवर सिंह सहित ड्यूटी पर मौजूद जेलकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोप है कि उसी बैरक में बंद कुलदीप जघीना हत्याकांड का आरोपी विष्णु ने तौलिए से गला दबाकर उसकी हत्या की। मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑटो में छूटा 50 लाख का गहनों से भरा पर्स, ड्राइवर ने दबाया… CCTV ने खोल दी पोल वरिष्ठ शिक्षक शिवराज खारोल के सेवानिवृत्त सम्मान समारोह के अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने खारोल खारवाल समाज के सामाजिक सरोकारों के क्रियान्वयन पर की चर्चा