24 News update नाथद्वारा। नाथद्वारा में दर्शन करने आए एक परिवार का करीब 50 लाख रुपये के डायमंड और सोने के आभूषणों से भरा पर्स ऑटो में छूट गया। पर्स मिलने के बाद उसे लौटाने के बजाय ऑटो चालक ने अपने पास ही रख लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से पूरे जेवरात तथा नकदी बरामद कर ली।पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गोविंद खंडेलवाल (66) अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने उदयपुर जा रहे थे। रास्ते में परिवार नाथद्वारा पहुंचा, जहां रेडिसन होटल में ठहरने के बाद सभी ने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद होटल लौटने के लिए उन्होंने ऑटो किराए पर लिया। इसी दौरान उनकी पत्नी बिंदु खंडेलवाल का गहनों से भरा पर्स ऑटो में ही छूट गया।पर्स में करीब 27 से 30 तोला वजन के डायमंड और सोने के आभूषण, एक घड़ी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑटो के रूट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान ऑटो चालक की पहचान यादव मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पर्स मिलने से इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के दौरान वह टूट गया और पर्स अपने पास रखने की बात स्वीकार कर ली।कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डायमंड की चूड़ियां, डायमंड जड़ित नेकलेस और टॉप्स, सोने की चूड़ी-पाटला, सोने का पेंडेंट, अन्य आभूषण, एक घड़ी तथा 7 हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद सभी जेवरात की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज निर्णायक साबित हुई। कार्रवाई के दौरान कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, जिनके प्रयासों से आरोपी तक पहुंचने और बरामदगी में सफलता मिली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, तौलिए से गला दबाकर मारने का आरोप जगन गुर्जर हत्याकांड : परिजनों का मोर्चरी के बाहर धरना, CBI जांच की मांग, बेटा आसाराम बोला—.मैं घर में घुसकर मारना भी जानता हूं..और जेल में भी