— आरोपी कमलेश उर्फ चीकू से पूछताछ जारी; पहले से हत्या के प्रयास सहित 7 से अधिक मामले दर्ज 24 News Update उदयपुर। सविना थाना पुलिस ने होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला करने, होटल में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।मामले के अनुसार 20 जून 2026 को प्रार्थी महिपाल सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी सलावता, जिला सलूम्बर, जो होटल संचालक हैं, ने सविना थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 19 जून 2026 की रात करीब 11:40 बजे कमलेश उर्फ चीकू निवासी सविना उनके होटल “हनी दाल बाटी व पंजाबी फैमिली रेस्टोरेंट” पर आया और खाना पैक करने को कहा।महिपाल सिंह ने पहले के बकाया रुपए जमा कराने की बात कही, जिससे आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद कमलेश उर्फ चीकू अपने घर से कार और तलवार लेकर वापस आया तथा तलवार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।आरोपी ने इसके बाद होटल के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी, होटल के शटर और सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 215/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(2), 109(1), 324(4), 3(5) के तहत अनुसंधान शुरू किया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से दबोचा आरोपीजिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सुश्री छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर प्रकरण में वांछित आरोपी कमलेश उर्फ चीकू पुत्र केशुलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी, सविना, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया।आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका रिमांड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्डपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमलेश के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, जुआ, एससी-एसटी एक्ट और जालसाजी सहित 7 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमगजवीर सिंह, थानाधिकारी सविना, लादू जाट, उप निरीक्षक, अरविन्द कुमार, सहायक उप निरीक्षक छगनलाल, कांस्टेबल,मनोज कुमार कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर पुलिस का “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” आज से शुरू, एक महीने तक चलेगा जागरूकता और सशक्तिकरण का महाअभियानएसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में महिलाओं को कानून, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक, 29 जुलाई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम स्कॉर्पियो वाहन से ले जा रहे थे 451 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा, पिस्टल और कारतूस सहित दो तस्कर गिरफ्तार