24 News Update उदयपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उदयपुर पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” का आयोजन 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं, छात्राओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी देगी।अभियान का मुख्य उद्देश्य “सुरक्षित महिला, सशक्त समाज, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को मजबूत करना है। इसके तहत महिलाओं के कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा उपायों और आपात परिस्थितियों में पुलिस सहायता की जानकारी दी जाएगी। 1 जुलाई से होगी शुरुआत, पुलिस अधिकारियों की संपर्क सभाअभियान की शुरुआत 1 जुलाई को सुबह 10 बजे संपर्क सभा से होगी। इसमें जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को महिला अपराधों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई के लिए महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसी दिन आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, गृहिणियों, सुरक्षा सखियों और मास्टर ट्रेनर्स के साथ ऑनलाइन आत्मरक्षा संवाद भी आयोजित किया जाएगा। हजारों महिला वॉलंटियर्स से होगा संवाद8 जुलाई को महिला सुरक्षा और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 3000 से 5000 महिला वॉलंटियर्स से संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह, साथिन, एनएसएस-एनसीसी सदस्य, एनजीओ प्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेज की शिक्षिकाएं, एएनएम, जेएनएम, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां और छात्रावास वार्डन शामिल होंगे। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, पुलिस सहायता व्यवस्था और महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला और पुरुषों का सम्मान भी किया जाएगा। एकल बुजुर्ग महिलाओं तक पहुंचेगी पुलिस15 जुलाई को पुलिस टीम एकल बुजुर्ग महिलाओं और एकल बुजुर्ग दंपतियों से उनके घर जाकर संवाद करेगी। उन्हें आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता की जानकारी दी जाएगी।16 जुलाई को स्लम क्षेत्रों और महिला श्रमिकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। फैक्ट्री, भवन निर्माण, ईंट भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं, कच्ची बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और प्रवासी महिला श्रमिकों को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।22 जुलाई को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ स्टेकहोल्डर मीटिंग होगी। इसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आपसी समन्वय, त्वरित सहायता और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसी दिन जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन संवाद किया जाएगा। इसमें जेंडर संवेदनशीलता, महिला योजनाओं और हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दी जाएगी। 29 जुलाई को पैदल मार्च से होगा समापनअभियान का समापन 29 जुलाई को पैदल मार्च और जागरूकता कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और जिले की महिला पुलिसकर्मी भाग लेंगी।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सम्मानजनक माहौल तैयार करना है। उन्होंने आमजन, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और युवाओं से अपील की है कि वे अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में तैराकी का महाकुंभ 3 जुलाई से, राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी में 15 जिलों के 460 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे पानी में रफ्तार का दम होटल संचालक पर तलवार से जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार