24 News update उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-02” के तहत उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) के 4 अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रही महिला स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर श्री उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व सुश्री छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सविना श्री गजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस टीम ने एनआई एक्ट के तहत दर्ज 4 अलग-अलग मामलों में फरार महिला स्थाई वारंटी प्रीति पत्नी ब्रजभूषण निवासी कन्या कुंज, सेक्टर-9, उदयपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।इस कार्रवाई में थानाधिकारी सविना गजवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र गुर्जर, कांस्टेबल छगनलाल (2533), कांस्टेबल अशोक कुमार (697), महिला कांस्टेबल ललिता विश्नोई (2102), महिला कांस्टेबल शांती (2926) तथा साइबर सेल उदयपुर के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कॉर्पियो वाहन से ले जा रहे थे 451 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा, पिस्टल और कारतूस सहित दो तस्कर गिरफ्तार 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप 2026 में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 16 पदक