24 News Update. बांसवाड़ा। मकर संक्रांति के पर्व पर उल्लास और पतंगबाजी के बीच चाइनीज मांझे की जानलेवा मौजूदगी एक बार फिर सामने आई है। प्रतिबंध के बावजूद यह धारदार मांझा हादसों का कारण बन रहा है। बुधवार को बांसवाड़ा जिले में चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना खेरवा खमेरा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बापूलाल (18) पुत्र कांतिलाल, निवासी खेरवा खमेरा, बाइक से खमेरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हवा में लहराता हुआ धारदार चाइनीज मांझा अचानक उसकी गर्दन में फंस गया। इससे पहले कि वह बाइक रोक पाता, मांझे ने गर्दन पर गहरा कट लगा दिया और युवक खून से लथपथ हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश बिसारिया ने बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। गर्दन पर आए गहरे जख्म को साफ कर करीब 10 टांके लगाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार चोट गंभीर थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।
यह घटना एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री और उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करती है। डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस जानलेवा मांझे का उपयोग न करें। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने, हेलमेट पहनने और गले की सुरक्षा के लिए मफलर या अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading