24 News Update उदयपुर। पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच, नवाचार और उल्लेखनीय उपलब्धियों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले Oru stay pvt lmt के संस्थापक एवं युवा उद्यमी श्री चेतन जैन को संस्कृति युवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “राजस्थान गौरव सम्मान समारोह” में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री हरिभाऊ बागडे के कर-कमलों से “राजस्थान गौरव सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया।जयपुर के प्रतिष्ठित राजपूताना आईटीसी होटल में आयोजित इस भव्य एवं गरिमामयी समारोह में उद्योग, प्रशासन, शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। संस्कृति युवा संस्थान प्रतिवर्ष अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तित्वों को “राजस्थान गौरव सम्मान” से अलंकृत करता है। इस वर्ष आयोजित समारोह में राजस्थान के पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं के साथ युवा उद्यमी श्री चेतन जैन को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।महज 21 वर्ष की आयु में केवल एक विला से अपने उद्यम की शुरुआत करने वाले चेतन जैन ने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच, ईमानदार कार्यशैली और दृढ़ संकल्प के बल पर आज देशभर में 50 से अधिक लग्जरी विला सफलतापूर्वक स्थापित एवं संचालित कर एक नई पहचान बनाई है। चेतन जैन राजस्थान गौरव से सम्मानित होने वाले सबसे कम उम्र के युवा है। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। उन्होंने यह साबित किया है कि बड़े सपनों को साकार करने के लिए परिस्थितियां नहीं, बल्कि मजबूत इरादे, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है।हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन क्षेत्र में ORU Villas के माध्यम से उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं, नवाचार और गुणवत्ता के नए मानक स्थापित किए हैं। उनकी सफलता केवल एक व्यवसायिक उपलब्धि नहीं, बल्कि राजस्थान के युवाओं के लिए यह संदेश भी है कि समर्पण, संघर्ष और दूरदर्शिता के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री चेतन जैन ने अपनी इस उपलब्धि को अपने माता-पिता, गुरुओं, परिवार, सहयोगियों और पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि उनका विश्वास, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में साथ खड़े रहने वाले सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त किया।श्री चेतन जैन ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए संस्कृति युवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा तथा राजस्थान के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री हरिभाऊ बागडे के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।चेतन जैन की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है। सामाजिक, व्यावसायिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे उदयपुर के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलपति के आश्वासन के बाद NSUI की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म, छात्र-हितों की मांगों पर कार्रवाई का भरोसा डॉ सुमन को मिला राजस्थान गौरव अवार्ड