— खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें स्थापना वर्ष पर विद्यार्थियों को किया प्रेरित 24 News Update निम्बाहेड़ा, 1 मई (कविता पारख)। खान सुरक्षा महानिदेशालय की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जेके सीमेंट स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के डायरेक्टर माइंस सेफ्टी टॉम मैथ्यू ने कहा कि सुरक्षित खनन ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि खान सुरक्षा महानिदेशालय खदानों में सुरक्षा संवर्धन के साथ-साथ खनन कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।जेके आईटीआई के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए टॉम मैथ्यू ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और व्यक्तित्व निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।इस अवसर पर खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर के डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी विशाल गोयल, जेके सीमेंट माइंस विभाग के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर पौधे लगाए।कार्यक्रम की शुरुआत में जेके आईटीआई के प्रिंसिपल किशनलाल जोशी ने डायरेक्टर माइंस सेफ्टी टॉम मैथ्यू एवं डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी विशाल गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई जागरूकता पैदा करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर जेके सीमेंट माइंस प्रबंधन के हेड माइंस ऑपरेशन राकेश शर्मा, माइंस हेड सुधीर नागोरी, माइंस विभाग के अन्य अधिकारी, प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हर्षोल्लास के साथ शंभूपुरा जैन मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा। निम्बाहेड़ा में अब डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए देना होगा उपभोक्ता शुल्क, नियम नहीं मानने पर होगी कार्रवाई