24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। शंभूपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शंभूपुरा आदिनाथ जैन मंदिर पर हर्षोल्लास से ध्वजारोहण महोत्सव मनाया गया।अध्यक्ष हस्तीमल सिसोदिया ने बताया कि प्रातः 7:30 बजे से आदिनाथ जैन श्वेतांबर मन्दिर परिसर में विधिकारक नरेंद्र कुमार सिरोहिया द्वारा विधिपूर्वक पूजा करवाई गई, जो करीब 10 बजे तक चली उसके बाद ध्वजा सिर पर धारण कर समाजजनों ने नगर में वरघोड़ा निकाला जो पुनः आदिनाथ मन्दिर पहुंचे जहाँ शुभ मुहूर्त में सभी समाजजनों की उपस्थिति में ध्वजा हस्तीमल सिसोदिया एवं सिसोदिया परिवार द्वारा चढ़ाई गई।तत्पश्चात आगामी 1 वर्ष के लिए बोलिया लगाई गई जिसमें पक्षाल पूजा के लाभार्थी पराग कोठारी नाकोड़ा रहे, केसर पूजा के करण सिंह सिंघवी, धूप पूजा के भाग्येश जैन, पुष्प पूजा एवं चन्दन पूजा के हस्तीमल सिसोदिया, नाकोड़ा भैरव आरती के लाभार्थी ओम जैन शंभूपुरा एवं आदिनाथ भगवान की आरती एवं मंगल दीपक की बोली हस्तीमल सिसोदिया ने ली।इस दौरान विजय सिंह सिंघवी निम्बाहेड़ा, करण सिंह सिंघवी सतखंडा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय समाजजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत, पिता गंभीर घायल; दोनों बच्चे सुरक्षित सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से ही होगा राष्ट्र निर्माण : टॉम मैथ्यू