24 News Update जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर नगर निगम के एक कनिष्ठ अभियंता (JEN) को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने निर्माणाधीन मकान का काम नहीं रुकवाने और सीलिंग कार्रवाई नहीं करने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।ACB की एसयू-प्रथम चौकी ने सिविल लाइंस जोन, नगर निगम जयपुर के कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार बैरवा को ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा। इस दौरान नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीनदयाल को भी डिटेन किया गया है। स्वीकृति के बावजूद निर्माण रोकने की धमकीपरिवादी ने ACB को शिकायत दी थी कि पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण कराने के लिए नगर निगम से स्वीकृति ली गई थी। इसके बावजूद आरोपी जेईएन और कर्मचारी निर्माण स्थल पर पहुंचे और मकान को दोबारा सील करने, गार्ड बैठाने तथा निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी देने लगे। शिकायत के अनुसार जेईएन ने स्वयं और तत्कालीन उपायुक्त के नाम पर कुल 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। सत्यापन में रिश्वत मांगना हुआ साबितACB ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें 1 लाख रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। आरोपी के कहने पर पहले 20 हजार रुपए एक कर्मचारी के माध्यम से लिए गए थे। इसके बाद बची हुई राशि देने के लिए ACB ने जाल बिछाया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपनी कार का लॉक खोलकर 80 हजार रुपए गाड़ी के गियर के पास स्थित डैशबोर्ड में रखवाए। डैशबोर्ड से मिली रकम, पर्स से भी नकदी बरामदACB टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के डैशबोर्ड से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली। जांच के दौरान डैशबोर्ड की धुलाई करने पर उसका रंग गुलाबी पाया गया। वहीं आरोपी के पर्स से 27 हजार 400 रुपए की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई। ACB ने आरोपी जेईएन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर समेत चार गिरफ्तार एसी बंद होने के बाद कार में दम घुटने से रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, जयपुर में मचा हड़कंप