24 News Update जयपुर। पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने की बड़ी साजिश का जयपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो कॉलेजों से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कॉलेज संचालक, उसका भतीजा, एक विभागाध्यक्ष (HOD) और एक लेक्चरर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 45 विद्यार्थियों को पैसे लेकर परीक्षा में नकल कराने की तैयारी थी।डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ स्थित एस. करण कॉलेज के 45 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पास कराने के लिए 5.50 लाख रुपये का सौदा तय किया गया था। इसके लिए जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का इस्तेमाल किया जाना था।पुलिस जांच में सामने आया कि सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान एक ही कमरे में बैठाने की योजना बनाई गई थी। वहां तैनात किए जाने वाले वीक्षक (इनविजिलेटर) के माध्यम से प्रश्नपत्र पढ़ाकर नकल कराई जानी थी।27 जून को पुलिस कंट्रोल रूम को परीक्षा केंद्र पर रुपए लेकर नकल कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसटी टीम सक्रिय हुई और प्रताप नगर से एस. करण कॉलेज के एचओडी कृष्ण कुमार और लेक्चरर शंकरलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। उनके बैग से बरामद डायरियों में विद्यार्थियों के नाम और उनसे वसूली गई राशि का पूरा हिसाब मिला। मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़े दस्तावेज भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 45 विद्यार्थियों से 5.50 लाख रुपये लिए गए थे। इनमें से 3.27 लाख रुपये परीक्षा केंद्र पर मनचाहा वीक्षक लगाने के लिए प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज के संचालक रामकृष्ण मंडीवाल और संस्थापक देवकृष्ण मंडीवाल को दिए गए थे।पुलिस ने इस मामले में रामकृष्ण मंडीवाल, देवकृष्ण मंडीवाल, कृष्ण कुमार और शंकरलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पत्नी के मायके जाने से तनाव में था युवक, घर में फंदे पर लटका मिला शव केशवधाम में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, गुणानुवाद सभा में साध्वी मंडल ने दिए धर्म और सदाचार के संस्कार