24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा असावा कॉलोनी में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने महिलाओं को पंपलेट वितरित कर स्वच्छता के महत्व तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।राणावत ने बताया कि घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलजल (फीकल स्लज) को विशेष टैंकरों के माध्यम से जहाजपुर रोड स्थित निर्माणाधीन फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) तक पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से उपचारित किया जाएगा। इससे खुले में फैलने वाली गंदगी पर रोक लगेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।उन्होंने महिलाओं से अपील की कि बारिश के मौसम में घरों और आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, कूलर की नियमित सफाई करें तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष सावधानी बरतें, ताकि डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके।कार्यक्रम में महिलाओं को ई-श्रम कार्ड, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नगर पालिका की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा की जानकारी भी दी गई। उनसे आग्रह किया गया कि घरेलू कचरा केवल नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें और अपने घर एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” का संदेश देते हुए महिलाओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विवादित डेढ़ बीघा भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शाहपुरा पुलिस छावनी में तब्दील सरिस्का में प्रकृति का अनोखा करिश्मा: पहली बार दिखे सफेद मोर और ‘गोल्डन सांभर’, बाघों की संख्या पहुंची 56