24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में 2 जुलाई को सुल्तान शाह की बावड़ी से जुड़े बहुचर्चित भूमि विवाद में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित डेढ़ बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया। राजस्थान वक्फ अधिकरण, जयपुर के आदेश की पालना में नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच मौके पर पहुंची और कार्रवाई प्रारंभ की।कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। उपखंड मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य और पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्षेत्र की बेरिकेडिंग कर आमजन की आवाजाही सीमित कर दी गई।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत जुलूस, धरना, रैली और सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगाई गई है। एहतियात के तौर पर नगर के बाजार, ठेले-रेहड़ियां तथा निजी कोचिंग संस्थान भी बंद रखे गए।राजस्थान वक्फ अधिकरण ने अपने निर्णय में सुल्तान शाह की बावड़ी का क्षेत्रफल केवल 198 वर्गफीट (9×22 फीट) मान्य माना है। अधिकरण ने शेष भूमि पर वक्फ के दावे को निरस्त करते हुए विवादित हिस्से से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। उसी आदेश की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है।दूसरी ओर, मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने वाला है, इसलिए प्रशासन को कार्रवाई से पहले सभी पक्षों से संवाद करना चाहिए।फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 2 करोड़ की अटल प्रगति पथ सड़क पर सवाल: उद्घाटन से पहले ही दरकी सड़क, जांच में अनियमितता के बाद अब लिपापोती के आरोप महिलाओं को पंपलेट वितरित कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, एफएसटीपी परियोजना की दी जानकारी