24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां में सरदारपुरा एवं उम्मेदपुरा ग्राम पंचायत के डोहरिया गांव की जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने शाहपुरा उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में गांव की मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि
लंबे समय से सड़क, सफाई, पेयजल, अतिक्रमण और कीचड़ जैसी समस्याओं से आमजन परेशान हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। उम्मेदपुरा गांव की सड़कों पर फैले कीचड़ के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव के आसपास फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शिकायतें उठाने वाले जागरूक व्यक्ति को संबंधित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा धमकाया गया। साथ ही मिस्टोल में उपस्थित रहने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाने का मामला भी उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फूलियाकलां थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा बाईपास रोड पर लगे बबूल के पेड़ों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है तथा श्मशान घाट पर अतिक्रमण और पेयजल संकट जैसी समस्याएं भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
ग्रामीणों ने उपजिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा गांव की सभी जनसमस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।ज्ञापन के दोहरान सावरमल, ज्ञानमल,मदन, ओमप्रकाश, प्रधान, भेरूलाल, उदयलाल, रमेश, बबलू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading