24 News Update भीलवाड़ा। हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक भयावह घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ कथित रूप से इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पति ने महिला को जबरन गर्भपात की गोलियां भी खिलाईं। पुलिस ने आरोपी पति गोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी गोपी यादव बुधवार रात अपनी पत्नी रोली देवी (41) के साथ घर में था। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला हिंसक हो गया। पड़ोसियों ने जब घर से चीख-पुकार सुनी तो मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए। महिला गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पड़ी थी, जबकि पांच माह का भ्रूण पास में फर्श पर पड़ा मिला।स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला की हालत बेहद गंभीर थी और शरीर से काफी खून बह चुका था।सदर सीओ हरजीराम ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के परिजनों को उत्तर प्रदेश में सूचना दी गई है और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक घटना के समय दंपती के चारों बच्चे, जिनमें 14 वर्षीय बेटी भी शामिल है, घर में मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे दीवार से पटका और लगातार मारपीट करता रहा।चिकित्सकीय सूत्रों का कहना है कि भ्रूण करीब पांच महीने का था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भ्रूण को शरीर से जबरन अलग किया गया या पेट पर अत्यधिक दबाव डाला गया। हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।जानकारी के अनुसार गोपी यादव फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रोली देवी उसकी दूसरी पत्नी थी। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा उपजिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरदारपुरा-उम्मेदपुरा की समस्याओं के समाधान की मांग रैगर बस्ती में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का आक्रोश, सुधार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन