24 News Update जोधपुर। राजस्थान में RPSC से जुड़े पेपर लीक मामलों की जांच अब बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने डॉ. शिव सिंह राठौड़ को पूछताछ के लिए तलब किया है। फिलहाल जयपुर स्थित एसओजी मुख्यालय में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक मामला स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक से जुड़ा है। SOG ने 10 मई को इस पेपर लीक रैकेट का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि भर्ती परीक्षा का पेपर 60 लाख रुपए में बेचा गया था। पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड शेर सिंह मीणा ने पूछताछ में दावा किया था कि उसे यह पेपर तत्कालीन RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा ने 60 लाख रुपए में उपलब्ध कराया था। पूछताछ के दौरान शेर सिंह ने पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. राठौड़ का नाम भी लिया। अब SOG इन दावों की सच्चाई की जांच कर रही है और दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर सकती है। इस मामले में SOG पहले ही RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान मिले सुरागों के बाद आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। डॉ. शिव सिंह राठौड़ को दिसंबर 2021 में RPSC का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप उसी दौर में आयोजित कई भर्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। लंबे समय से अभ्यर्थी इन मामलों को लेकर आंदोलन कर रहे थे और आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठा रहे थे।फिलहाल SOG ने मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा नगर पालिका में करोड़ों के टेंडरों पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन — रमेश सेन शाहपुरा उपजिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरदारपुरा-उम्मेदपुरा की समस्याओं के समाधान की मांग