24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) नगर के स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देतवाल को कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में सोमवार को नगर के पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देववाल जब जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में अपने परिजन की दवा लेने पहुंचे थे, तभी एक कर्मचारी द्वारा उन्हें उनकी पत्रकारिता गतिविधियों को लेकर कथित रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पत्रकार को धमकाया तथा भविष्य में समाचार प्रकाशित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है और उसका दायित्व समाज एवं प्रशासन के समक्ष जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से रखना है। यदि किसी पत्रकार को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने, डराने-धमकाने अथवा जातिगत रूप से अपमानित करने का प्रयास किया जाता है तो यह न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।
मीडियाकर्मियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान बना रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा बाद में पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एस.एस अग्रवाल, जाकिर हुसैन, प्रकाश खत्री, फैसल खान, बिहारीलाल सोलंकी, शकील खान, विक्रम मीणा, मोईन खान, अशरफ मेव, निशांत अग्रवाल, शरीफ मेव, कमलेश आमेटा, पप्पू देतवाल, वकार अहमद इत्यादि मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading