24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के पूज्य पिताश्री एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री चेटूमल जी कृपलानी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला, निम्बाहेड़ा में श्रद्धांजलि एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौमाता को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हरा चारा अर्पित कर गौसेवा की तथा स्वर्गीय श्री चेटूमल जी कृपलानी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, करुणा और सेवा भाव का प्रतीक है। अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में समाजोपयोगी कार्य करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री कमलेश बनवार, निलेश मेहता, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, भाजपा जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशन राठौड़, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, अशोक मालवीय, वीरेंद्र मारू, नितिन नवलखा, रोहित बदलानी, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ आशीष टांक, रामनिवास जाट, अंकित लखारा, दीपक सोलंकी, तरुण प्रजापत, रविप्रकाश कोठारी, धर्मेंद्र सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौभक्तों ने भी गौसेवा में सहभागिता निभाई तथा स्वर्गीय श्री चेटूमल जी कृपलानी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर सभी ने गौसंरक्षण एवं गौसेवा के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला निम्बाहेड़ा के मंत्री अजीत जैन ने आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading