जयंती पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण 24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा द्वारा जे.के. तिराहे स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सर्कल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए अद्वितीय योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया।राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानइस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के संकल्प को लेकर उन्होंने संघर्ष किया और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, राष्ट्रभक्ति और विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणापुंज हैं।कृपलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें तथा भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशश्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुँचे, जहाँ एक पेड़ माँ के नाम एवं राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर हुआ पुष्पांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रमविधायक कृपलानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक आह्वान पर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं आदर्शों का स्मरण किया। इसके साथ ही एक पेड़ माँ के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, समर्पण और संगठन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया। विधायक कृपलानी ने सभी बूथों पर सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने वाले भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में राष्ट्रभावना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का प्रभावी माध्यम बनते हैं।बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थितइस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, मनोज मालू, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, आशीष बोड़ाना, कैलाश सेन, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेश अहीर, नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, हितेश जोशी, प्रेम सिंह, पूर्व पार्षद अविनाश गोठवाल, महावीर पामेचा, भाजपा नेता शंभू सिंह पंवार, संजय शर्मा, कुशाल मारू, लखन गायरी, कमलेश शर्मा, मोहन धनगानी, हीरालाल कुमावत, रामचंद्र बारिया, भोलाराम भाम्बी, शंकरलाल प्रजापत, प्रकाश सेन, अरविंद भाम्बी तथा महिला मोर्चा की रेखा वसीटा, कृष्णा पंचोली, रागिनी आमेटा, प्रमिला त्रिपाठी, लीला भाटी, रानू बजाज, लीला तेली, गुड्डी कुमार एवं मुन्नी तेली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी का भव्य इस्तकबाल, हज खिदमत कमेटी ने साफा बंधवाकर व गुलपोशी कर किया सम्मान, सेवा कार्यों की हुई सराहना पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मीडिया एकजुट, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग