जयपुर। राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने प्रदेश के पांचों विद्युत निगमों में कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश के विद्युत तंत्र को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के कुल 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद और कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पद शामिल हैं। कनिष्ठ अभियंता पदों में— इलेक्ट्रिकल के 727 पद मैकेनिकल के 110 पद सिविल के 32 पद शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यह भर्ती प्रदेश की पांचों विद्युत कंपनियों—राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम—के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। गौरतलब है कि हाल ही में 22 जून को तकनीशियन-तृतीय के 2163 पदों का अंतिम परिणाम जारी किया गया था। इसके बाद 24 जून को नियुक्ति आदेश जारी किए गए और अब तुरंत ही 2005 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे कर सकेंगे आवेदनयोग्य अभ्यर्थी जुलाई 2026 से विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए वेबसाइट— www.energy.rajasthan.gov.in www.energy.rajasthan.gov.in/rrvun www.energy.rajasthan.gov.in/rrvpn www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl www.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl www.energy.rajasthan.gov.in/avvnl Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर निगम सख्त: मेवाड़ बैंक्वेट और बालाजी कोचिंग संस्थान सीज, आयुक्त बोले- जन सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं डॉ. मोहन सिंह मेहता की 41वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं 8वें रवि भंडारी सम्मान समारोह का आयोजन