24 News Update उदयपुर। शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम उदयपुर ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया।अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर मेवाड़ बैंक्वेट एवं बालाजी कोचिंग संस्थान को सीज किया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जहां सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आएगी। पहले दिए गए थे नोटिस, सुधार नहीं होने पर कार्रवाईनगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी द्वारा पूर्व में दोनों प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गई थीं।इसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने और आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नोटिस के बावजूद सुधार नहीं किया गया, जिसके बाद निगम को सीजिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों, बैंक्वेट हॉल, कोचिंग संस्थानों, होटल, अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले भवनों में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे लोगों की जान को खतरे में डाल सकती है, इसलिए निगम द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार जारी रहेगा सर्वे और निरीक्षणमुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि शहर में लगातार सर्वे और निरीक्षण किया जा रहा है। जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिलेंगी, उन्हें नियमानुसार नोटिस दिए जाएंगे। यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं किया गया तो निगम आयुक्त के निर्देशानुसार सीजिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था पूरी करने की अपीलनगर निगम आयुक्त ने सभी व्यवसायिक संस्थानों, भवन मालिकों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अग्नि सुरक्षा मानकों को पूरा करें। उन्होंने फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके। निगम का अग्नि सुरक्षा अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।यह अधिकारी रहे उपस्थित।अग्नि सुरक्षा को लेकर नगर निगम द्वारा बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा, निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी सहित प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजेश सिंघवी का भाजपा पर हमला: बोले- इंदिरा गांधी का घोषित आपातकाल था, आज देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन