24 News Update उदयपुर, 25 जून 2026 शिक्षा, ग्रामीण विकास और मानवीय मूल्यों के पुरोधा डॉ. मोहन सिंह मेहता की 41वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सेवा मंदिर, विद्या भवन एवं मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. मेहता के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और दूरदर्शी विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. गरिमा मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि अभिजीत भंडारी रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मोहन सिंह मेहता ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनके द्वारा स्थापित संस्थाएं आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।सेवा मंदिर के मुख्य संचालक रोनक शाह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा मंदिर की पहचान केवल उसके कार्यों से नहीं, बल्कि उन मूल्यों से है जिन पर संस्था खड़ी है। उन्होंने कहा, “सेवा मंदिर में एक मूल्य हमेशा से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है—वह है विश्वास। कई बार गैर-समझ और मतभेदों के बावजूद लोगों के बीच भरोसा और सम्मान बना रहता है। समाज में हमने जो विश्वास अर्जित किया है, वह अटूट है और यही सेवा मंदिर की सबसे बड़ी पूंजी है।”उन्होंने आगे कहा कि संस्था केवल यह नहीं सोचती कि क्या कार्य किया जाएगा, बल्कि यह भी उतना ही महत्वपूर्ण मानती है कि कार्य किस प्रकार किया जाएगा। “सेवा मंदिर के लिए प्रक्रिया और कार्य करने का तरीका उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उसका परिणाम। यही सोच संस्था को समाज के बीच विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।”श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 8वें रवि भंडारी सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। स्वर्गीय रवि भंडारी लंबे समय तक सेवा मंदिर से विभिन्न जिम्मेदारियों में जुड़े रहे और संस्था के विकास तथा संस्थागत सुदृढ़ीकरण में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे लोकतांत्रिक और समतावादी मूल्यों के प्रबल समर्थक थे तथा समाज में सक्रिय नागरिक भागीदारी के पक्षधर माने जाते थे।उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने नियमित दायित्वों से आगे बढ़कर समाजहित, स्वैच्छिकता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इस वर्ष स्टाफ श्रेणी में नूर बानो और करण सिंह चूण्डावत, जबकि पैरा-वर्कर श्रेणी में सविता माली और कृष्णा गुर्जर को रवि भंडारी सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सेवा मंदिर, विद्या भवन एवं मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े अनेक सहयोगी, कार्यकर्ता, पूर्व कर्मचारी, परिवारजन तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण