24 News Update जयपुर 10 अप्रैल। अलवर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआई एक्ट के करोड़ों रुपये के मामलों में पिछले 11 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अरावली विहार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने मोतीलाल भार्गव पुत्र रामस्वरूप निवासी अल्कापुरी थाना अरावली विहार अलवर हाल निशांतपुरी भोपाल नाम को गिरफ्तार किया है, जो करीब 5 करोड़ रुपये की राशि के चेक बाउंस मामलों और अन्य धोखाधड़ी के कुल 23 स्थाई वारंटों में वर्ष 2015 से फरार चल रहा था।आरोपी मोतीलाल भार्गव के खिलाफ अलवर के विभिन्न न्यायालयों से एनआई एक्ट के 15 स्थाई वारंट और कोतवाली थाने के 08 स्थाई वारंट जारी थे। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 11 सालों से भोपाल (मध्य प्रदेश) में अपनी पहचान छिपाकर किराये के मकान में रह रहा था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी और वृत्ताधिकारी उत्तर अंगद शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर लाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली आसूचना के आधार पर भोपाल के निशांतपुरा इलाके में दबिश दी।जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को न्यू चौकसी नगर, भोपाल से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी कई स्थाई और गिरफ्तारी वारंट लंबित हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से अन्य मामलों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है और संबंधित थानों से रिकॉर्ड साझा किया जा रहा है।इस सफल कार्यवाही में अरावली विहार थाना पुलिस से एसएचओ रामेश्वर लाल, हैड कांस्टेबल राजाराम, कांस्टेबल मो. साहिद, युवराज (विशेष भूमिका) एवं श्रीमती सुनिता शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भवानीमंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड रैकेट बेनकाब, तीन गिरफ्तार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 42 महिला पीसीआर वैन को दिखाई हरी झंडी, महिला सुरक्षा 1090 और होगी मजबूत