24 News Update चित्तौड़गढ़, 15 जून। चित्तौड़गढ़ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में अधूरी बॉडी वाले टैंकर वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने का मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं मिलने पर छह टैंकरों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) रद्द कर दिए गए हैं, जबकि तीन वाहन मालिकों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।मामले का खुलासा शिकायत के बाद हुई जांच में हुआ। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तैयार किए गए टैंकरों का रजिस्ट्रेशन उस समय कर दिया गया, जब उनका निर्माण पूरी तरह से मानकों के अनुरूप नहीं था। हालांकि रजिस्ट्रेशन के दौरान रिकॉर्ड में सभी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी दिखाई गई थीं।जिला परिवहन अधिकारी नवीन नीरज शाह ने बताया कि नई गाड़ियां पहले केवल चेसिस के रूप में आती हैं और बाद में उन पर जरूरत के अनुसार टैंकर या अन्य बॉडी तैयार की जाती है। निर्माण पूरा होने के बाद ही फिजिकल निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। संबंधित छह वाहनों के मामले में निरीक्षण के समय रिकॉर्ड में सब कुछ सही पाया गया था, लेकिन बाद में शिकायत मिलने पर अजमेर डीटीओ स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें निर्माण संबंधी गंभीर कमियां सामने आईं।जांच रिपोर्ट के आधार पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने सभी छह वाहनों की आरसी निरस्त कर दी। इनमें तीन टैंकरों का पंजीकरण 5 मार्च और तीन अन्य का 9 मार्च को किया गया था। विभाग ने पहले 10 अप्रैल को वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर पक्ष मांगा और 24 अप्रैल को स्मरण पत्र भी भेजा। वाहन मालिकों ने जवाब में पूरी प्रक्रिया को कानूनी बताया, लेकिन विभाग उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ।इसके बाद गाड़ी संख्या RJ 09 GF 0673 के मालिक सलीम बैग एंड सन्स के प्रोपराइटर सलीम बैग, RJ 09 GF 0677 और RJ 09 GF 0701 से संबंधित यूनिक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अशोक कुमार चोरड़िया, तथा RJ 09 GF 0679, RJ 09 GF 0680 और RJ 09 GF 0681 के मालिक श्रीकिशन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन परिवहन निरीक्षक (टीआई) किशन तेली को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब सदर थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में लापरवाही हुई या जानबूझकर नियमों की अनदेखी कर वाहनों को मंजूरी दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 22 साल तक सोता रहा सिस्टम, चित्तौड़गढ़ किले की छाती पर उग आई दो मंजिला इमारत: क्या प्रशासनिक मिलीभगत के बिना संभव था यह अतिक्रमण? महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य ‘विशाल भजन संध्या’ की तैयारियां युद्ध स्तर पर, 17 जून को गूंजेंगे भक्ति और राष्ट्रभक्ति के स्वर