24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। मंदिर श्री त्रिपुरा सुंदरी व्यवस्थापक मंडल पंचाल समाज चौदह चोखरा के तत्वावधान में 12 मई, मंगलवार को शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में नवम् पाटोत्सव समारोह-2026, नवकुंडी महायज्ञ हवन, विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं पंचाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जाएगा।शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पंचाल पारसोला ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा प्रकोष्ठ (खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जनवरी 2025 से मार्च 2026 के मध्य नियुक्त हुए राजकीय कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत ऐसे प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा जिनका वार्षिक वेतन 10 लाख रुपये या उससे अधिक है।चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश पंचाल रैयाना ने बताया कि मां जगत जननी के दरबार में विशाल द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित होगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की तैयारियों में संजय नवागांव, घनश्याम पालोदा, पंकज सीमलवाड़ा, ईश्वर बोरी, दीपेश नदिया एवं परमेश्वर जल प्रभारी सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष धूलजी पंचाल एवं महामंत्री नटवरलाल पंचाल लिखी बड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कलक्टर बांसवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि नवकुंडी महायज्ञ, रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। पाटोत्सव में यज्ञ एवं श्रीफल हवन के यजमानों को बोली के आधार पर लाभ प्राप्त होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर पालिका ने गर्मी से राहत के लिए दो स्थानों पर शुरू की शीतल जल व्यवस्था विधायक शंकरलाल डेचा ने विद्यालय में दो कक्षा-कक्षों का किया लोकार्पण