24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत झांखरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक शंकरलाल डेचा ने नव निर्मित दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने अध्यक्षता की, जबकि पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोता, हितेश रावल, डायालाल पाटीदार, हार्दिक जोशी, भीपाल सिंह पवार, अजीत सिंह, भरत सिंह, इंदुसिंह, कपिल पाटीदार एवं माधव सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डेचा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए लगभग 1350 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत होकर प्रगतिरत हैं।उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत अथवा प्रगतिरत हैं तथा 40 से अधिक विद्यालयों में नए कक्षा-कक्ष स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही दो विद्यालयों के संपूर्ण भवन निर्माण कार्य भी जारी हैं।डेचा ने बताया कि विधायक मद से 100 विद्यालयों को लैपटॉप एवं प्रिंटर उपलब्ध करवाए गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से सब सेंटर, पीएचसी एवं सीएचसी भवन निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। वहीं सड़क निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये तथा सिंचाई क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है तथा हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मां त्रिपुरा सुंदरी नवम् पाटोत्सव एवं विशाल रक्तदान शिविर 12 मई को पादरा गांव में हनुमान एवं शनि महाराज शिखर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ