24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका सागवाड़ा ने शहर में दो प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल व्यवस्था शुरू की है। यह व्यवस्था पुलिस थाना परिसर के सामने तथा राजकीय चिकित्सालय के बाहर प्रारंभ की गई है।नगर पालिका प्रशासक एवं उपखण्ड अधिकारी सुबोधसिंह चारण, तहसीलदार तथा अधिशासी अधिकारी डॉ. रमेशचन्द्र वडेरा के निर्देशन में शुरू की गई इस जनहितकारी पहल के तहत दो कार्मिकों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो नियमित रूप से पेयजल व्यवस्था की निगरानी करेंगे।नगर पालिका प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, वाहन चालकों, पुलिसकर्मियों एवं अस्पताल आने-जाने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के चलते आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नागरिक सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उपखण्ड अधिकारी सुबोधसिंह चारण ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि मौसम और परिस्थितियों के अनुसार नागरिकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी है और नगर पालिका इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।अधिशासी अधिकारी डॉ. रमेशचन्द्र वडेरा ने स्टोर कीपर रोशन व्यास एवं सफाई निरीक्षक अक्षय सेवक को निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से संचालित रहे तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आवश्यकता अनुसार शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजकीय चिकित्सालय मे फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया मां त्रिपुरा सुंदरी नवम् पाटोत्सव एवं विशाल रक्तदान शिविर 12 मई को