जयपुर, 1 अक्टूबर। सांगानेर सदर थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) महेश चंद मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार दोपहर मात्र 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई थाना परिसर में बने एक कमरे में की। आरोपी ASI पर परिवादी के मामा की पिकअप छोड़ने और सहपरिवादी को मामले में आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एडीजी एसीबी स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि सांगानेर सदर थाने में उसके मामा की ओर से दर्ज मामले की जांच ASI महेश चंद मीणा कर रहे थे। शिकायत में आरोप था कि पिकअप छोड़ने और सहपरिवादी को मुल्जिम नहीं बनाने के एवज में 20-20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन में 10 हजार में तय हुआ सौदा शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी ASI ने राजीनामा होने के दस्तावेज मंगवाकर पिकअप छोड़ने और मामले को खत्म करने के एवज में 10 हजार रुपए में सौदा तय किया। तय योजना के अनुसार गुरुवार दोपहर ASI ने परिवादी और सहपरिवादी को थाने बुलाया। राजीनामे के दस्तावेज लेने और सहपरिवादी से पूछताछ के बाद जैसे ही ASI ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेकर रकम अपनी पैंट की जेब में रखी, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। घर की तलाशी और पूछताछ जारी गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी ASI महेश चंद मीणा से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके आवास की तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंटर्नशिप के लिए मांगी रिश्वत, रंगे हाथों पकड़े गए, अब होगी जेल में इंटर्नशिप त्योहारों में आसमानी सफर हुआ हवा—हवाई, लूट सके तो लूट वाला हाल!!