24 News update उदयपुर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), उदयपुर की 46वीं छमाही बैठक भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), उदयपुर द्वारा किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई तथा सदस्य कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत राजभाषा प्रगति प्रतिवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक की अध्यक्षता श्री हरि प्रसाद मीणा, प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनएल उदयपुर ने की। इस अवसर पर श्रीमती मनीषा चंद्र, मुख्य आयकर आयुक्त, आयकर विभाग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में डॉ. रण सिंह, प्रधान आयकर आयुक्त, सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख, राजभाषा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान डॉ. निलांजन खटूआ, कार्यालय प्रमुख, भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर ने अपने संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजभाषा प्रगति की जानकारी दी।बैठक में राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, आगामी 14-15 सितंबर को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में सहभागिता, अगस्त माह में राजभाषा प्रतियोगिताओं के आयोजन, हिंदी पखवाड़ा, हिंदी प्रशिक्षण एवं त्रैमासिक प्रगति रिपोर्टों के समयबद्ध प्रेषण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, उदयपुर की वार्षिक राजभाषा पत्रिका “बुद्धिदा” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।बैठक में श्री अजय चौधरी, राजभाषा प्रभारी ने केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी टंकण प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसमें सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री गिरिराज पालीवाल, सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, उदयपुर ने किया। अंत में श्री जयप्रकाश, प्राचार्य, क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के उपरांत हाई-टी के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में उपस्थित सभी सदस्य कार्यालयों ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation समाज में सकारात्मक विमर्श स्थापित करने वाले योद्धा बनें कार्यकर्ता — निम्बाराम ग्रीन पीपल सोसायटी की बैठक में वर्षा ऋतु पौधारोपण अभियान की रूपरेखा तैयार