24 News Update उदयपुर, 2 जुलाई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की उदयपुर शाखा ने 78वां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे गुरुवार को सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ मनाया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से शुरू हुए समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की पेशेवर उपलब्धियों के साथ जनसेवा को भी विशेष प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर 250 से अधिक सदस्यों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, करीब 100 यूनिट रक्तदान हुआ तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया।
शाखा अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल वित्तीय विशेषज्ञ नहीं, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था, कर अनुपालन, सुशासन और पारदर्शिता के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यापार, स्टार्टअप, एमएसएमई और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सीए की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1949 को स्थापित आईसीएआई आज दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर लेखा संस्थाओं में शामिल है, जिसके पांच लाख से अधिक सदस्य और 12 लाख से अधिक विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम में पिम्स सिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हितेश यादव ने हृदय स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली पर व्याख्यान दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
समारोह के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंसी व्यवसाय में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले 15 वरिष्ठ सीए का शॉल, उपरना, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने 50 नव-योग्य सदस्यों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
शाखा के उपाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 250 से अधिक सदस्यों ने लाभ लिया, जबकि सरल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का वितरण तथा गौसेवा के लिए आर्थिक सहयोग भी एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए सौरभ गोलछा, कोषाध्यक्ष सीए कपिल जोशी, सिकासा चेयरमैन सीए धर्मेंद्र कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य, विद्यार्थी और अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए महेश गुप्ता ने किया, जबकि अंत में शाखा सचिव सीए अरुणा गेलडा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading