24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग एंड मैनेजमेंट विभाग में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विद्यार्थियों की नाराजगी सामने आई है। छात्राओं का आरोप है कि विभाग के गर्ल्स वॉशरूम में पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं पीने के पानी के लिए लगाए गए RO में भी पानी उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।विद्यार्थियों की शिकायतें सामने आने के बाद छात्र हितैषी कुलदीप सिंह राणावत ने विभाग पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि रोजाना विभाग आने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी और वॉशरूम जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हैं। छात्राओं की सबसे बड़ी परेशानी वॉशरूम को लेकरछात्राओं ने बताया कि गर्ल्स वॉशरूम में पानी नहीं आने से उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ऐसी स्थिति होने पर छात्राओं को असुविधा के साथ-साथ स्वच्छता से जुड़ी समस्या भी झेलनी पड़ती है। दूसरी ओर विभाग में पीने के पानी की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। विद्यार्थियों का कहना है कि RO लगा होने के बावजूद उसमें पानी उपलब्ध नहीं रहता। ऐसे में उन्हें पीने के पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। रोज विद्यार्थियों की आवाजाही, फिर भी व्यवस्था पर सवालफैशन डिजाइनिंग एंड मैनेजमेंट विभाग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी नियमित रूप से आते हैं। इसके बावजूद पानी जैसी बुनियादी सुविधा का सुचारू नहीं होना विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। विद्यार्थियों का सवाल है कि जब विभाग में रोजाना कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होती हैं, तो वॉशरूम और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं की स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की नियमित निगरानी में क्यों नहीं आई। कुलदीप सिंह राणावत ने विद्यार्थियों की शिकायतें सुनने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने की बात कही। छात्रों की मांग है कि गर्ल्स वॉशरूम में पानी की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए और RO को भी नियमित रूप से चालू रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों को रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जरूरतमंदों के लिए आगे आए विधि के विद्यार्थी, सुखाड़िया विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आराधना भवन में सिद्धीतप के 20 तपस्वियों का सोने की गिन्नी से सम्मान