आतिशबाजी और ढोल की थाप पर झूमे कार्यकर्ता, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाइयां

24 News Update. निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद की प्रत्याशी श्रीमती शिल्पा भूतड़ा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी कर तथा ढोल की थाप पर जश्न मनाया।
शिल्पा भूतड़ा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं तथा भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह पार्टी के लिए जिम्मेदारी भी है और संकल्प भी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने के साथ अब प्राथमिकता निम्बाहेड़ा के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शहर को बेहतर एवं विकसित बनाने की होगी।
कृपलानी ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना विश्वास जताया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने शिल्पा भूतड़ा को निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से शहर के विकास को नई गति देने के लिए सभी को मिलकर काम करना है।
उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास से यह सफलता मिली है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि चुनाव के बाद भी इसी एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में जुटे रहें।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान “सशक्त भाजपा—विकसित निम्बाहेड़ा” के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर के विकास को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, वरिष्ठ नेता डॉ. जे.एम. जैन, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊंकार लाल धाकड़, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सोनी, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री राधेश्याम टेलर, राजेश धाकड़, भाजपा नगर उपाध्यक्ष नरेश आमेटा, नगर मंत्री रतन वैष्णव, शिवलाल कुमावत, धर्मपाल जाट, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक दीपक अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र नवलखा, विमल कोठारी, कन्हैया माहेश्वरी, भाजपा पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण कुमावत, अभिषेक सेन, मोहसिन खान (पोमू), मोहसिन मेव, अशफाक (सोनू) खान आदि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading