24 News Update गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर पहुंचे। उन्होंने 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली।मोदी ने कहा कि सरदार पटेल इतिहास रचने वाले थे, उन्होंने आजादी के बाद 550 रियासतों को भारत में मिलाने का असंभव काम संभव किया। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल चाहते थे कि पूरा कश्मीर भारत में शामिल हो, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कांग्रेस की गलती की आग में कश्मीर दशकों तक जलता रहा।”“कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भी बांटा”प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अंग्रेजों से गुलाम मानसिकता की विरासत मिली। “अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर रोक लगाने की कोशिश की, पर नाकाम रहे। लेकिन जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, कांग्रेस ने कर दिया — वंदे मातरम् के हिस्से को धार्मिक आधार पर हटा दिया।” मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने समाज को बांटा, ब्रिटिश एजेंडा आगे बढ़ाया। सरदार ने एकता की बात की, कांग्रेस ने विभाजन की।”“नक्सलवाद-माओवाद खत्म कर रहेगा भारत”मोदी ने कहा कि देश अब उस दिशा में बढ़ रहा है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था।“2014 से पहले 125 जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, अब केवल 11 बचे हैं। जब तक देश नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से मुक्त नहीं होगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।” परेड में झलकी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावनाराष्ट्रीय एकता दिवस परेड का नेतृत्व महिला अफसरों ने किया। BSF, CRPF, CISF, ITBP समेत 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने फ्लाई पास्ट किया, जबकि असम पुलिस के डेयरडेविल्स ने मोटरसाइकिल स्टंट से रोमांच बढ़ाया।10 राज्यों की झांकियों में जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार समेत अन्य प्रदेशों की झलक देखने को मिली। 15 दिन चलेगा भारत पर्वएकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृति, लोककला और विविधता में एकता की झलक दिखाई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़क खराब? अब जिम्मेदारी तय — हर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगेंगे QR कोड वाले बोर्ड अहमदाबाद में आचार्य सुनीलसागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धों को 128 अर्घ्य समर्पित