24 News Update नई दिल्ली। अब अगर सड़क टूटी-फूटी दिखे तो गुस्सा सरकार पर नहीं, जिम्मेदारों पर निकलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर जवाबदेही तय करने की नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत हर राष्ट्रीय राजमार्ग पर QR कोड वाले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन करते ही संबंधित ठेकेदार, कंसल्टेंट और निगरानी अधिकारी की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।गडकरी ने कहा कि अक्सर सड़क खराब होने पर लोग सोशल मीडिया पर सरकार को दोष देते हैं, जबकि गलती किसी ठेकेदार या अधिकारी की होती है। “अगर सड़क खराब है, तो जनता को यह पता होना चाहिए कि जिम्मेदारी किसकी है। मैं क्यों गाली खाऊं?” — नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्रीस्कैन करें, जानकारी पाएंइस व्यवस्था के तहत हर सड़क प्रोजेक्ट से जुड़ा QR कोड सड़क किनारे लगे बोर्ड पर मौजूद रहेगा। मोबाइल से स्कैन करते ही जनता को यह जानकारी मिलेगी कि सड़क किस कंपनी ने बनाई, डिजाइन किस कंसल्टेंट ने किया और रखरखाव का जिम्मा किस सरकारी अधिकारी के पास है।पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया कदमगडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और निर्माण कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने YouTube चैनल बनाकर हर प्रोजेक्ट की वीडियो रिपोर्ट जनता के साथ साझा करें, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अहमदाबाद में आचार्य सुनील सागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सिद्धचक्र महामण्डल विधान प्रारंभ सरदार की 150वीं जयंती पर बोले मोदी — “कांग्रेस की गलतियों से दशकों तक जला कश्मीर”