24 News Update Udaipur. विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में कन्या भारती एवं छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात विद्यालय में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कन्या भारती अध्यक्ष पद के चुनाव में खुशी नोटियाल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 14 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद प्राप्त किया। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अरविन्द सालवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 45 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य माधवी आमेटा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपरणा ओढ़ाकर, तिलक लगाकर तथा पगड़ी पहनाकर पारंपरिक एवं गरिमामय स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से नेतृत्व, सेवा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। निर्वाचन अधिकारी नरेश नागदा ने बताया कि कन्या भारती एवं छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक ढंग से चयन किया। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। कन्या भारती के निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं— अध्यक्ष: खुशी नोटियाल, अनुशासन प्रभारी: माही सिसोदिया, सांस्कृतिक प्रभारी: हिमांशी प्रजापत, वंदना प्रभारी: वंशिका मोची तथा बाल सभा प्रभारी: काव्या मोची। छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं— अध्यक्ष: अरविन्द सालवी, अनुशासन प्रभारी: हिमांशु राव, वंदना प्रभारी: निपुण सालवी, शारीरिक प्रभारी: पारस कालबेलिया, स्वच्छता प्रभारी: विनय ओड, पर्यावरण प्रभारी: युवराज वारी, खेल प्रभारी: करण, योग प्रभारी: देवेन्द्र, मध्यांतर प्रभारी: दिग्विजय सिंह तथा वन विहार प्रभारी: लक्ष्यराज सोनी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमएलएसयू में दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी: छात्रसंघ चुनाव, हॉस्टल सुविधाओं और मराठी अध्ययन केंद्र के विरोध में छात्र अड़े घर बैठे नर्सिंग सुविधां, मेडिकेयर और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के नाम पर हो रहा जनता से धोखा!!