24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) में छात्रसंघ चुनाव, छात्रावासों की बदहाल व्यवस्थाओं और प्रस्तावित मराठी अध्ययन केंद्र के विरोध को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर चार छात्र नेता धरने पर बैठे रहे और मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
भूख हड़ताल पर बैठे कैलाश गुर्जर, सूर्यपाल सिंह देवड़ा, दीपेश गुर्जर और महावीर विश्नोई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार छात्रों की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
छात्र नेता कैलाश गुर्जर ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में मराठी अध्ययन केंद्र खोलने का निर्णय स्थानीय भाषा और संस्कृति की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता राजस्थानी भाषा और संस्कृति को मिलनी चाहिए। यदि विश्वविद्यालय में मराठी अध्ययन केंद्र खोला गया तो छात्र इसका विरोध करेंगे और केंद्र का संचालन नहीं होने देंगे।
छात्र नेता महावीर विश्नोई ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने से बच रही है। उनका कहना है कि चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक आवाज दब रही है और छात्र समस्याओं को प्रभावी मंच नहीं मिल पा रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय में जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग दोहराई।
छात्र नेताओं सूर्यपाल सिंह देवड़ा और दीपेश गुर्जर ने छात्रावासों की खराब व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल में बिजली, पानी और साफ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है। हॉस्टलों तथा आर्ट्स और लॉ कॉलेज के वाटर कूलरों की समय पर सफाई नहीं होने से छात्र दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बार-बार बिजली कटने से पढ़ाई प्रभावित होती है, जबकि बिजली नहीं रहने पर पानी की मोटर भी बंद रहती है और टंकियां खाली हो जाती हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading