परीक्षा आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियाँ 📌 तिथि: 27 और 28 फरवरी 2025📌 आयोजक: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर📌 स्थान: उदयपुर (55 परीक्षा केंद्र) 📌 परीक्षा कार्यक्रम तारीखपारीसमयलेवलअभ्यर्थी संख्या27 फरवरी 2025प्रथम10:00 AM – 12:30 PMप्रथम18,28027 फरवरी 2025द्वितीय03:00 PM – 05:30 PMद्वितीय18,15228 फरवरी 2025प्रथम10:00 AM – 12:30 PMद्वितीय18,268 24 news update udaipur राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आगामी 27 एवं 28 फरवरी को प्रस्तावित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में टीम उदयपुर मुस्तैद है। परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने सोमवार को एरिया व जोनल अधिकारियों की बैठक ली। वहीं केंद्राध्यक्षों, पेपर कोर्डिनेटर्स, उड़न दस्तों आदि का भी प्रशिक्षण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी के सभागार में आयोजित हुआ।उल्लेखनीय है कि रीट 2024 के तहत उदयपुर में 55 केंद्रों पर तीन पारियों में परीक्षा आयोजित होगी। 27 फरवरी को प्रथम पारी में सुबह 10 से 12.30 बजे तक लेवल प्रथम की परीक्षा होगी इसमें 18 हजार 280 अभ्यर्थी भाग लेंगे। द्वितीय पारी में दोपहर 3 से 5.30 बजे तक लेवल द्वितीय के 18 हजार 152 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगले दिन 28 फरवरी को सुबह 10 से 12.30 बजे तक लेवल द्वितीय के 18 हजार 268 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 26 को एरिया व जोनल अधिकारी लेंगे राउण्डपरीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन श्री राठौड़ ने परीक्षा को लेकर नियुक्त एरिया व जोनल अधिकारियों की बैठक सोमवार शाम रेजीडेंसी विद्यालय परिसर में ली। इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सभी एरिया एवं जोनल अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का गहन अवलोकन करेंगे। इस दौरान परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही कक्षा कक्षों में किसी प्रकार का कोई चार्ट या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ नहीं हो यह सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र में जिस स्थल पेपर रखे जाएंगे वहां किसी प्रकार की फोटोकॉपी मशीन अथवा इंटरनेट सुविधा नहीं हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी वारसिंह, भू अवाप्ति अधिकारी कीर्ति राठौड़, युडीए सचिव हेमेंद्र नागर, ओएसडी युडीए जितेंद्र ओझा, स्मार्ट सिटी एसीईओ केपीसिंह चौहान, अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग अशोक कुमार, उपायुक्त टीएडी रागिनी डामोर, उपनिदेशक स्वायत्त शासन विनोद कुमार, नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 100 मीटर के दायरे में बंद रहेंगे हॉस्टल, ई-मित्रएडीएम श्री राठौड़ ने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन एवं मुख्य सचिव महोदय की ओर से वीसी में दिए गए निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हॉस्टल बंद रखे जाएंगे। साथ ही ई-मित्र एवं फोटोकॉपी दुकानों भी पूरी तरह बंद कराई जाएंगी। 📌 प्रशासनिक तैयारियाँ एवं निर्देश 📍 बैठकें एवं प्रशिक्षण एरिया व जोनल अधिकारियों की बैठक आयोजित केंद्राध्यक्ष, पेपर कोऑर्डिनेटर, उड़न दस्तों का प्रशिक्षण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेंसी में संपन्न 26 फरवरी को एरिया व जोनल अधिकारी अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण करेंगे 📍 परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा केंद्रों में चार्ट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित पेपर रखने वाले स्थानों पर फोटोकॉपी मशीन और इंटरनेट की सुविधा नहीं होगी 100 मीटर के दायरे में हॉस्टल, ई-मित्र, फोटोकॉपी दुकानें बंद रहेंगी 📍 अभ्यर्थियों की सुविधा हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं तीन सामुदायिक भवनों में 100-100 बिस्तरों की व्यवस्था कंट्रोल रूम नंबर: 📞 0294-2414620 📌 प्रमुख अधिकारी एवं जिम्मेदारियाँ पदनामपरीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासनदीपेंद्रसिंह राठौड़एडीएम सिटीवारसिंहभू-अवाप्ति अधिकारीकीर्ति राठौड़यूडीए सचिवहेमेंद्र नागरओएसडी यूडीएजितेंद्र ओझास्मार्ट सिटी एसीईओकेपी सिंह चौहानअतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभागअशोक कुमारनियंत्रण कक्ष प्रभारीमहामाया प्रसाद चौबीसा (📞 9829430220) 📌 परीक्षा में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्तर से नियमित मॉनिटरिंग सभी अधिकारी व कार्मिकों को पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश बोर्ड के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना अनिवार्य 📢 संदेश: “रीट 2025 परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाएं।” 📌 🎯 परीक्षा सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। Rajasthan Teacher Eligibility Test – 2025 Complete Examination Arrangements & Administrative Preparations 📌 Date: February 27 & 28, 2025📌 Organizer: Rajasthan Board of Secondary Education, Ajmer📌 Location: Udaipur (55 Examination Centers) 📌 Administrative Preparations & Instructions 📍 Meetings & Training Meeting of Area & Zonal Officers conducted Training for Center Superintendents, Paper Coordinators & Flying Squads held at Government Girls Higher Secondary School, Residency On February 26, all Area & Zonal Officers will inspect their allotted centers 📍 Security Arrangements at Exam Centers Charts & Electronic Devices are prohibited inside exam centers No photocopy machines or internet access in places where question papers are stored Hostels, E-Mitra centers & photocopy shops within 100 meters of the exam centers will remain closed 📍 Facilities for Candidates Help Desks will be set up Three community halls identified with 100 beds each for outside candidates Control Room Contact Number: 📞 0294-2414620 📌 Examination Schedule DateShiftTimeLevelNumber of CandidatesFebruary 27, 2025First10:00 AM – 12:30 PMLevel 118,280February 27, 2025Second03:00 PM – 05:30 PMLevel 218,152February 28, 2025First10:00 AM – 12:30 PMLevel 218,268 📌 Key Officials & Responsibilities PositionNameExam Coordinator & ADM (Administration)Deependra Singh RathoreADM CityWar SinghLand Acquisition OfficerKirti RathoreUDA SecretaryHemendra NagarOSD UDAJitendra OjhaSmart City ACEOKP Singh ChauhanAdditional Commissioner, Devasthan DepartmentAshok KumarControl Room In-chargeMahamaya Prasad Choubisa (📞 9829430220) 📌 Ensuring Fairness & Transparency in the Exam Regular monitoring by the Chief Minister & Chief Secretary All officials & personnel instructed to work with complete integrity Strict compliance with board guidelines is mandatory 📢 Message: “All officials & personnel must fulfill their responsibilities with utmost sincerity to ensure a fair & transparent REET 2025 examination.” 📌 🎯 Conducting the exam smoothly & transparently is the administration’s top priority. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाकुंभ में अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ ने डुबकी लगाई, रवीना टंडन ने भी स्नान किया उदयपुर में 16 हजार लोग मुफ्त का राशन खाते हुए शर्मसार, स्वैच्छा से नाम हटवाए, 76 अपात्र चिन्हित, नोटिस जारी, लास्ट डेट 28 फरवरी