उदयपुर, 04 अक्टूबर। उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो विचाराधीन बंदियों ने एक अन्य बंदी के साथ मारपीट कर दी। हमले में उसके सिर और हाथ पर चोट आई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली और घायल बंदी को उपचार दिलाया। मामले में विचाराधीन बंदी भूताराम पुत्र धुलाराम, निवासी बोरली, थाना मांडवा, उदयपुर ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार 3 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे जेल में भूताराम का नरेन्द्र सैनी उर्फ गुट्या पुत्र कालूलाल, निवासी इंद्रा कॉलोनी, थाना विज्ञान नगर, कोटा और यशवंत केवट उर्फ राजा पुत्र महावीर केवट, निवासी पानी की टंकी के पास, रामचंद्रपुरा, थाना कुन्हाड़ी, कोटा से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों ने भूताराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। जेल प्रहरियों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अलग किया। मारपीट में भूताराम के सिर और हाथ पर चोट लगी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। सूरजपोल थाना पुलिस ने धारा 115(2), 126(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक शीशराम कर रहे हैं। पांच महीने पहले जेल प्रहरियों से भी भिड़े थे कैदी उदयपुर सेंट्रल जेल में मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। अप्रैल 2026 में भी तलाशी के दौरान कैदियों और जेल प्रहरियों के बीच विवाद हो गया था। जेल में मोबाइल और नशीली वस्तुएं मिलने की शिकायत के बाद कैदियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान कुछ कैदियों ने जेल प्रहरियों से मारपीट कर दी थी। घटना के बाद जेल स्टाफ ने स्थिति पर काबू पाया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वदेशी एक्सपो में रविवार को उमड़ी भीड़, उद्योग से लेकर हस्तशिल्प और कृषि तकनीक तक दिखी उदयपुर की ताकत; कल समापन साइबर ठगी के तीन मामले, कूरियर के नाम पर 4.36 लाख और शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 8.50 लाख ठगे