उदयपुर, 04 अक्टूबर। उदयपुर जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने कूरियर के नाम पर एक महिला से 4.36 लाख रुपए, शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर एक युवक से 8.50 लाख रुपए और एक बुजुर्ग महिला के पोते के साथ धोखाधड़ी कर 3.31 लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिए। संबंधित थानों में मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहला मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र का है। गुरु रामदास कॉलोनी निवासी विनीता पत्नी कमलेन्द्र सिंह, उम्र 41 वर्ष ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी। शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कूरियर के नाम पर उनसे संपर्क किया और अलग-अलग तरीके से झांसे में लेकर कुल 4,36,292 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले में बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच हेड कांस्टेबल हनुमाना राम कर रहे हैं। दूसरा मामला शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का है। गणेश नगर निवासी मोनिल जैन पुत्र अशोक कुमार जैन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति ने शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपी के कहने पर अलग-अलग माध्यमों से रकम जमा कराने के बाद पीड़ित से कुल 8.50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने धारा 316(2), 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस निरीक्षक देवींलाल कर रहे हैं। तीसरा मामला खेरवाड़ा थाना क्षेत्र का है। शांतिनाथ कॉलोनी निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नी बद्रीलाल जैन, उम्र 72 वर्ष ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके पोते शौर्य पुत्र अमित जैन के साथ धोखाधड़ी कर कुल 3,31,222 रुपए ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना को लेकर खेरवाड़ा थाने में धारा 308(2), 318(4) और 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक वाहिद हुसैन कर रहे हैं। पुलिस तीनों मामलों में ऑनलाइन लेनदेन और संबंधित खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सेंट्रल जेल में फिर भिड़े कैदी, दो बंदियों ने मिलकर साथी को पीटा, सिर और हाथ पर लगी चोट गोगुंदा टोल नाके पर नाकाबंदी तोड़कर भागी कार, पुलिस की सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर