24 News Update जोधपुर। सोशल मीडिया पर कथित ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर पीने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। उनका इलाज जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें बुधवार देर रात आईसीयू में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है, हालांकि उन्हें अभी कुछ दिन चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।अनीता के भांजे महेंद्र बिश्नोई ने आरोप लगाया कि उनकी मौसी को लंबे समय से सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष में चल रहे जमीन विवाद के चलते परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर ट्रोलिंग अभियान शुरू किया था। जिस वीडियो को आधार बनाकर उन्हें ट्रोल किया गया, वह लगभग छह माह पुराना था।महेंद्र के अनुसार अनीता ने ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ भी वीडियो बनाए थे, जिसके बाद उनकी इंस्टाग्राम आईडी बंद करवा दी गई थी। हालांकि बाद में उनका अकाउंट पुनः चालू हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब दस दिन पहले अनीता के पति को जान से मारने की धमकी दी गई थी।जानकारी के अनुसार बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी निवासी अनीता बिश्नोई ने बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिवार के अनुसार अनीता ने वर्ष 2018 में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया था। शुरुआती दौर में वे राजस्थानी संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े वीडियो साझा करती थीं। उनके पति दीनाराम, जो पेशे से किसान हैं, वीडियो एडिटिंग का कार्य संभालते हैं और शुरुआत से उनका सहयोग करते रहे हैं।अनीता को वर्ष 2022 में गाए गए ‘हनुमान हठीला’ भजन से व्यापक पहचान मिली थी। इस भजन को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा था। इसके बाद उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक और लोकजीवन से जुड़े वीडियो नियमित रूप से साझा करने शुरू किए।अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनीता की हालत में सुधार है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल उन्हें दो से तीन दिन और ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गाजी सरकार के सालाना उर्स का आगाज, अकीदतमंदों ने धूमधाम से चढ़ाई चादर 108 एम्बुलेंस बीच रास्ते हुई बंद, मासूम की जान पर बना संकट,भीलवाड़ा रेफर मरीज को दूसरी व्यवस्था से पहुंचाया गया अस्पताल