24 News Update जहाजपुर. जहाजपुर में गाजी सरकार के सालाना उर्स का शुभारंभ गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। उर्स के आगाज पर दरगाह शरीफ में अकीदतमंदों ने श्रद्धा एवं अकीदत के साथ चादर पेश की तथा मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।इस अवसर पर शहर में आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। गाजी सरकार की शान में भव्य चादर का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस के दौरान सूफियाना कलामों और नाते कलाम से माहौल श्रद्धामय बना रहा।दरगाह शरीफ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने गाजी सरकार की बारगाह में हाजिरी देकर चादर और फूल पेश किए। इस दौरान देश-प्रदेश में शांति, सौहार्द और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। उर्स को क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसमें सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।आज सुबह बाद नमाज-ए-फज्र आस्ताने औलिया पर कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। दोपहर बाद नमाज-ए-जोहर पीर बाबा के चौक से शाही जामा मस्जिद से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया। जिसमें कव्वाल पार्टी के साथ शहर में गश्त करते हुए शाम 6 बजे दरगाह शरीफ पर चादर पेश की। वहीं रात्रि में बाद नमाज-ए-इशा के तकरीरी कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजन होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस जाप्ते के साये में हुई जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं बनीं मुख्य मुद्दा ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर खाने वाली इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप