24 News update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा ज़िले में जहाजपुर में उपजिला चिकित्सालय की 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित एक बच्चे को चिकित्सकों द्वारा भीलवाड़ा रेफर किया गया था, लेकिन मरीज को लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस शाहपुरा रोड पर नगर पालिका के समीप ही अचानक खराब होकर बंद हो गई। इससे मरीज और उसके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा बच्चे की जान भी जोखिम में पड़ गई।
जानकारी के अनुसार गंभीर हालत में बच्चे को बेहतर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर किया गया था। परिजन उम्मीद कर रहे थे कि 108 एम्बुलेंस सेवा समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचा देगी, लेकिन बीच रास्ते में एम्बुलेंस के खराब हो जाने से स्थिति चिंताजनक बन गई। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर मरीज को आगे उपचार के लिए भेजा गया।
घटना के बाद चिकित्सालय प्रशासन भी हरकत में आया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर 108 एम्बुलेंस चालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी एम्बुलेंस सेवाओं के नियमित रखरखाव और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

गौरतलब है कि नगर के लोगों ने कल ही उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर चिकित्सालय में डॉक्टर लगाने एवं आमजन को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading