दोनों बड़े पदों पर कब्जा, सबसे बड़ा दल होकर भी हाथ मलती रह गई कांग्रेस

24 News Update प्रतापगढ़। धुर विरोधी दल, एक दूसरे को तीखे बयानों से घायल करने वाले दल सत्ता की मलाई के लिए ​आन मिले हैं एकदम आन मिलो सजना स्टाइल में। प्रतापगढ़ में दोनों की सीटों बराबर आईं मगर कांग्रेस से चार—चार सीटें कम। लेकिन गठबंधन ऐसा हो गया कि मिले सुर मेरा तुम्हारा वाली बात हो गईं। पहली बार जब कल सुर मिले तो भाजपा का जिला प्रमुख बन गया। आज जब मिले सुर मेरा तुम्हारा गया गया तो बाप का उप जिला प्रमुख बन गया। लोग कह रहे हैं कि बाप रे बाप, किसको वोट दिया और किसके खाते में चला गया। भाजपा वाले भी हैरान हैं और बाप वाले भी। कांग्रेस सबसे बड़ा दल बना मगर हाथ मलते रह गया। प्रतापगढ़ जिला परिषद में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बीच बना आपसी तालमेल चुनावी नतीजों में साफ नजर आया। 25 सदस्यीय परिषद में कांग्रेस 11 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल है, जबकि भाजपा और बीएपी के पास सात-सात सीटें हैं। किसी भी दल को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला, लेकिन भाजपा और बीएपी ने एक-दूसरे को समर्थन देकर जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिला दी।
जिला प्रमुख के चुनाव में बीएपी ने भाजपा की हकरी कुमारी मीणा का समर्थन किया। भाजपा के सात और बीएपी के सात सदस्यों की संयुक्त ताकत से हकरी देवी को 15 वोट मिले और वे जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। कांग्रेस की इंदिरा देवी मीणा को 10 वोट मिले। इस चुनाव में बीएपी के समर्थन ने भाजपा के लिए बहुमत का रास्ता बनाया।
गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव में समर्थन का समीकरण उलट गया। भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा और बीएपी के रमेश मईड़ा को समर्थन दिया। कांग्रेस ने दिनेश जाट को उम्मीदवार बनाया। मतदान में रमेश मईड़ा को 13 और दिनेश जाट को 11 वोट मिले। बीएपी के सातों सदस्यों के साथ भाजपा के छह सदस्य मतदान में शामिल हुए, जबकि भाजपा की कल्पना मीणा ने वोट नहीं डाला। इस तरह रमेश मईड़ा ने दो मतों से जीत दर्ज की।
दोनों चुनावों का नतीजा बताता है कि प्रतापगढ़ जिला परिषद में सीटों की संख्या से ज्यादा अहमियत आपसी समर्थन के समीकरण की रही। पहले बीएपी ने भाजपा को जिला प्रमुख बनाने में मदद की और फिर भाजपा ने बीएपी के प्रत्याशी के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। इस तरह जिला प्रमुख का पद भाजपा और उप जिला प्रमुख की कुर्सी बीएपी के हिस्से में आई। वहीं 11 सदस्य होने के बावजूद कांग्रेस दोनों पदों पर जीत हासिल नहीं कर सकी। यह चुनावी तालमेल प्रतापगढ़ की जिला परिषद में भाजपा और बीएपी की साझा रणनीति का स्पष्ट संकेत बना।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading