24 News Update राजसमंद। जिला परिषद के दोनों शीर्ष पदों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। जिला प्रमुख पद के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के उदय सिंह रावत 17 वोट हासिल कर उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। भाजपा की निर्मला कंवर को 12 वोट मिले। इस तरह रावत ने 5 मतों से जीत दर्ज की।उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए मतदान में जिला परिषद के सभी 29 सदस्यों ने हिस्सा लिया। नामांकन के बाद पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। दोपहर 3 बजे मतदान शुरू हुआ और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। रावत को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।वार्ड 29 से निर्वाचित उदय सिंह रावत मूल रूप से नंगतों की गुआर, छापली के निवासी हैं। वे ठेकेदारी और ग्रेनाइट व्यवसाय से जुड़े हैं। दसवीं तक शिक्षित रावत कांग्रेस के महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष भी हैं। वहीं भाजपा की निर्मला कंवर वार्ड 28 से जिला परिषद सदस्य हैं। उनके नामांकन के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल मौजूद रहे। जीत के बाद उदय सिंह रावत ने कहा कि जनता ने उन्हें वोट दिया है और अब उनकी प्राथमिकता जनता के लिए काम करना रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद जिला परिषद में कांग्रेस-भाजपा की फिर सियासी परीक्षा, उप जिला प्रमुख के लिए उदय सिंह और निर्मला कुंवर आमने-सामने भीलवाड़ा में कांग्रेस की सुनीता कौशिक उप जिला प्रमुख निर्वाचित, भाजपा को 15 वोट, कांग्रेस के एक सदस्य ने की क्रॉस वोटिंग