सविना खेड़ा में पुलिस और जिला विशेष शाखा की कार्रवाई, 20 बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त; पश्चिम बंगाल की निकली ममोनी, प्रिया शेख की नागरिकता की भी जांच 24 News Update उदयपुर। सविना खेड़ा स्थित ब्यूटी रोज स्पा सेंटर से जुड़े बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच के बीच पुलिस ने संचालिका ममोनी सरदार उर्फ रिया मैडम के निवास पर तलाशी लेकर बिना लाइसेंस रखी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने बेड के अंदर छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की 20 बोतलें जब्त कर ममोनी सरदार को गिरफ्तार किया है। मामले में जोधपुर निवासी सांगसिंह से शराब मंगवाने की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को सविना खेड़ा के आकाशगंगा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित ब्यूटी रोज स्पा सेंटर पर एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला के रहने की सूचना मिली थी। इस पर सविना थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा की टीम ने मौके पर जांच की। वहां मिली दो महिलाओं ममोनी सरदार उर्फ रिया मैडम (38), निवासी पश्चिम बंगाल, हाल ए-15 आरएसबी कॉलोनी, सविना खेड़ा, उदयपुर और प्रिया शेख (32), पुत्री फरमान शेख, निवासी ब्राह्मण बाड़िया, पोस्ट पगासन, कल्लाशाह मजार के पास, की नागरिकता को लेकर प्रारंभिक संदेह होने पर दोनों को डिटेन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें नारी निकेतन स्थित होल्डिंग सेंटर में रखा गया था।26 नवंबर को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की पालना में पुशबैक प्रक्रिया के दौरान ममोनी सरदार के पश्चिम बंगाल की नागरिक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नारी निकेतन से प्राप्त कर ए-15 आरएसबी कॉलोनी स्थित उनके दोनों फ्लैटों की तलाशी ली। ब्यूटी रोज स्पा सेंटर के पास वाले फ्लैट में किचन के नजदीक कमरे के बेड के अंदर शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने इन्हें जब्त कर ममोनी सरदार को गिरफ्तार कर लिया।जब्त शराब में स्ट्रॉन्ग टुबोर्ग प्रीमियम बीयर की 2 बोतल, बकार्डी लिमोन ओरिजिनल सिट्रस रम की 1, हरक्यूलिस पेट बॉटल XXX रम की 8, मदिरा XXX रम की 5, ओल्ड पोर्ट डीलक्स मैच्योर रम की 3 और ओल्ड स्मगलर मैच्योर रम की 1 बोतल शामिल है। बोतलों पर बिक्री संबंधी विशेष शर्तें भी अंकित थीं। बीयर पर ‘फॉर सेल राजस्थान ओनली’ और कुछ शराब की बोतलों पर ‘सेल टू डिफेंस सर्विस पर्सनल ओनली’ लिखा हुआ था।पूछताछ में ममोनी सरदार ने शराब जोधपुर निवासी अपने परिचित सांगसिंह से मंगवाना बताया। उसका कहना है कि शराब स्वयं के सेवन और घर पर माताजी के अनुष्ठान के लिए मंगवाई थी। पुलिस अब शराब की खरीद और आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है।कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में हुई। थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम और जिला विशेष शाखा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। मामले में प्रिया शेख की नागरिकता संबंधी जांच का पहलू भी अलग से महत्वपूर्ण है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोटड़ा के मकान के आंगन में बना रहा था टोपीदार बंदूकें, पुलिस ने दबिश देकर 4 हथियार और पूरा साजो-सामान पकड़ा