कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रेखा पारख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 6 मार्च 2025 गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम हेतु आमंत्रण समिति का गठन किया गया। आमंत्रण समिति में रेखा पारख, मनीषा मोदी, नितिन सेठिया, विशाल गोखरू, नीलू शर्मा, विनोद जैन, भगवती प्रजापत,अनीता लोढ़ा, निकिता को सदस्य के रूप में रखा गया। स्वागत समिति का प्रभारी अनीता पगारिया को बनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कक्षा 10 एवं 12 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।सम्मानित मातृशक्ति का प्रभारी नीलू शर्मा को बनाया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर रेखा पारख, मनीषा मोदी, कमल कांत दत्ता, पंकज झा ,नितिन सेठिया भगवती प्रजापत, विशाल गोखरू, तरुण चोपड़ा, अनीता पगारिया, शिल्पा चोरडिया, सोनू सिंघवी,अनीता लोढ़ा, चंदा जैन, संगीता जैन, नीलू शर्मा, सपना नाहर, मैना भड़कत्या, निकिता बोडाना, निर्मला कड़ावत, सरोज गांग, मोनू अग्रवाल, प्रिया खेरोदिया सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ की जिला अध्यक्ष रेखा पारख की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री रामचंद्र खटीक से मुलाकात कर उनसे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते रहने का आग्रह किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधानसभा में विपक्ष के अव्यवहारिक कार्यवाही पर विधायक कृपलानी ने दी प्रतिक्रियासदन के अध्यक्ष का हमेशा सम्मान होना चाहिए- कृपलानी डी.एफ.ए.चित्तौड़गढ़ की टीम ने जयपुर में चल रही स्टेट चौंपियनशिप में लगातार दूसरा मैच भी जीताचित्तौड़गढ़ टीम ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए बीकानेर को 2-0 से हराया