कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के 16 वी विधानसभा के तीसरे सत्र के दौरान सोमवार को सदन स्थगित होने के बाद विपक्षी विधायकों के द्वारा की गई अव्यवहारिक कार्यवाही के संबंध में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विपक्ष के बर्ताव पर व्यवस्था के प्रश्न पर मंगलवार को सदन में प्रतिक्रिया देते हुए इसे निंदनीय बताया।विधानसभा में विधायक कृपलानी ने सदन में कहा कि सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के पश्चात विपक्ष के द्वारा जिस प्रकार की अव्यवहारिक कार्यवाही एवं अपशब्द बोले गए वह निंदनीय है। कृपलानी ने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि हम सदैव सदन में परम्पराओं एवं मान्यताओं की बात करते हैं, लेकिन उसे निभा नही पा रहे हैं। सदन के अध्यक्ष के लिए हम सभी समान है, उसी प्रकार हमें भी सदन के अध्यक्ष का सदैव सम्मान करना चाहिए। विधायक कृपलानी ने कहा कि पिछले 35 वर्षों की राजनीति इतिहास में उन्होंने लोकसभा और विधानसभा की कार्यवाहियों को देखा है, लेकिन जैसा दृश्य सोमवार को देखने को मिला वह निंदनीय है तथा सदन में अव्यवहारिक कार्यवाही एवं अपशब्द बोलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्रह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार को उदयपुर रेंज आई.जी.पी राजेश मीणा ने उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा 6 मार्च को आयोजित करेगा मातृशक्ति सम्मान समारोह