जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना एवं जिले के खेलप्रेमियों ने टीम की शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पूरण आंजना के निर्देशन में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ अंडर 20 की टीम ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशन में राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित की जा रही स्टेट चौंपियनशिप में भाग ले रही है। स्टेट चौंपियनशिप में राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला फुटबॉल संघों की टीमें भाग ले रही हैं। जयपुर में स्थित चौगान स्टेडियम में आयोजित स्टेट चौंपियनशिप में अपना पहला मैच राजसमंद की टीम से जीतने के पश्चात चित्तौड़गढ़ की टीम ने अपना लगातार दूसरा मैच भी जीत लिया है।चित्तौड़गढ़ टीम के मैनेजर एवं पूर्व नेशनल खिलाड़ी इफ्तेखार अहमद और टीम के कोच मोहम्मद शकील मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ की टीम का दूसरा मैच मंगलवार दोपहर को बीकानेर की टीम से हुआ जिसमें टीम ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। चित्तौड़गढ़ टीम के खिलाड़ी तिलक बारेठ की दो बेहतरीन पास पर अब्बास कुरैशी और भव्यराज सिंह ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 2दृ0 से जीत दिलाई।डी.एफ.ए.चित्तौड़गढ़ टीम द्वारा लगातार दूसरा मैच जीतने पर जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, कोषाध्यक्ष मनोज पारख,उपाध्यक्ष ज़की अहमद,मोहम्मद कुरैशी, रामकिशन चौधरी, सचिव फैसल खान, सह सचिव राजेश जैन, कार्यकरिणी सदस्य मुकेश मेघवाल,रफीक खान,मेवाड़ क्लब के अध्यक्ष कैलाश पंवार, सनराईज क्लब के शाहिद हुसैन,मॉर्निंग क्लब निंबाहेड़ा के यूसुफ खान सहित समस्त जिला फुटबॉल संघ से संबद्धता प्राप्त क्लबों और खेलप्रेमियों ने चित्तौड़गढ़ की टीम के शानदार प्रदर्शन कर विजयी होने पर टीम के कोच मोहम्मद शकील मंसूरी,मैनेजर इफ्तेखार अहमद, धर्मेन्द्र सिंह तंवर और पूरी टीम के समस्त खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा 6 मार्च को आयोजित करेगा मातृशक्ति सम्मान समारोह मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित वाहन मालिक यूपी से गिरफ्तार