मामले में अब तक छः गिरफ्तार24 News Update चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल नाके पर 28 फरवरी को पैसों के विवाद को लेकर हुई तोड़फोड़ व हमले के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने हमलावर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अब तक छः आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं।पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि गत 28 फरवरी को शाम के समय निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने पैसों की विवाद को लेकर कर्मचारियों पर सरियों व लाठियों से हमला किया एवं केबिन व सर्वर रूम में तोड़फोड़ की। टोल कर्मी कमल सिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निंबाहेड़ा राम सुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक को जांच सौंपी गई। पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी दिनेश माली पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी इन्द्रा कालोनी निम्बाहेडा एंव संजय माली उर्फ सन्जु बाबा पुत्र गोपाल माली निवासी नया बाजार निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा को 2 मार्च को तथा एमपी के मंदसौर जिले के प्रताप कोलोनी पिपलिया मण्डी थाना पिपलिया मण्डी निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र माली पुत्र भॅवर लाल माली को 5 मार्च को, 10 मार्च को पवन भाम्बी उर्फ परु पिता भरत भाम्बी उम्र 21 वर्ष निवासी पेच का पूरा हाल शास्त्री कॉलोनी निम्बाहेड़ा को तथा 2 अप्रैल को इन्द्रा कोलोनी निम्बाहेडा निवासी 28 वर्षीय किशन लाल उर्फ सन्नी लोहार पुत्र राज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया तथा शेष वांछित आरोपियों की धरपकड हेतू थाना स्तर पर टीम का गठन कर तलाश की गई।उक्त टीम द्वारा तलाशी कर मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर आजाद चौक निम्बाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय ध्रुव उर्फ लीलू उर्फ सोनू पुत्र मुकेश उर्फ मेघराज लौहार को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले मे अन्य आरोपियों की गिरफतारी हेतु अलग-अलग टीमे गठीत कर रवाना की गई है।पुलिस टीमथानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर पु.नि., एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, हेमन्त कुमार व विजय। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में थाना बेंगू पुलिस ने किया टाटा हैरियर कार से 307 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, पांच हजार रुपये ईनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार, एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व 5 जिन्दा कारतूस जब्त टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; 7 दमकलों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू