24 News Update जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हैरियर कार से 307 किलो 380 ग्राम अवैध डोडा चूरा, एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व 5 जिन्दा कारतूस जब्त कर दो आरोपियों सोहन लाल जाट पुत्र रामनिवास (35) निवासी ईनाणा रूपासर थाना मूण्डवा नागौर व जंवरी लाल विश्नोई पुत्र विशना राम (22) निवासी अरटिया खूर्द थाना भोपालगढ़ जोधपुर को गिरफ्तार किया है। इनमें सोहन लाल नागौर जिले का पांच हजार रुपये ईनामी फरार बदमाश हैं। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए समस्त एसएचओ को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी भगवत सिह हिगड़ के निर्देशन व सीओ बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन एवं एसएचओ शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल रमेश, ललित, धमेन्द्र, जगदीप, मनोहर व कमलेश की टीम द्वारा शुक्रवार को पाछून्दा से गणेशपुरा तिराहा पर नाकाबन्दी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हैरियर कार के ड्राइवर ने पुलिस टीम को देख यूटर्न कर भागने की कोशिश की। घेर कर पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। कार की तलाशी में 307 किलो 380 ग्राम अफीम डोडा चूरा व एक पिस्टल, दो मैगजीन मय 5 जिन्दा कारतूस मिले। जिन्हें जब्त कर आरोपी सोहन लाल जाट व जंवरी लाल विश्नोई को गिरप्तार किया गया। आरोपी सोहन लाल के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट व हत्या का प्रयास के तीन प्रकरण दर्ज है। थाना मूण्डवा जिला नागौर के एनडीपीएस प्रकरण मे वाछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रूप्ये का ईनाम घोषित किया हुआ है।अफीम डोडा चूरा की खरीद फरोख्त के सम्बध मे आरोपियों से पूछताछ जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वीडियो वायरल: महिला RTO इंस्पेक्टर और ट्रक ड्राइवर में झड़प, बाल खींचने और धक्का देने का आरोप धीनवा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मे निम्बाहेड़ा थाने का एचएस गिरफ्तार